Edinbox Hindi

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 का परिणाम घोषित, 14,161 उम्मीदवार सफल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2025 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 मई को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम एक पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के आधार पर चयन की पुष्टि करनी होगी।

अब कब होगी मुख्य परीक्षा (मेन्स)?
इस साल कुल 14,161 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो अब मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू। प्रीलिम्स पास करने वाले ही मेन्स में बैठ सकते हैं। 2025 की मेन्स परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

पिछले साल का शेड्यूल कैसा रहा था?
2024 में यूपीएससी मेन्स परीक्षा 20 सितंबर को हुई थी और उसका परिणाम 9 दिसंबर को जारी किया गया था। मेन्स का रिजल्ट भी पीडीएफ फॉर्मेट में आता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होते हैं। रोल नंबर मिलने पर उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट माने जाते हैं।

रिकॉर्ड संख्या में शामिल हुए थे कैंडिडेट्स
इस साल आयोग ने 979 पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी। प्रीलिम्स परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जो एक रिकॉर्ड है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों की तुलना में लगभग 12 से 14 गुना अधिक है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed