Edinbox Hindi

भारतीय वायु सेना में करियर का सुनहरा मौका, अग्निवीर वायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर वायु INTAKE 02/2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

लिखित परीक्षा कब होगी?
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया में कुल 5 से 6 चरण शामिल हैं। सबसे पहले लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test), फिर दो एडैप्टेबिलिटी टेस्ट और अंत में मेडिकल जांच की प्रक्रिया होगी। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता और पात्रता
– इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए — चाहे वह साइंस स्ट्रीम हो या आर्ट्स।
– साइंस स्ट्रीम से आवेदन करने वाले छात्रों के पास मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 10+2 की परीक्षा कम से कम 50% अंकों से उत्तीर्ण होनी चाहिए। इंग्लिश में भी न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।
– इसके अलावा, मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या आईटी) धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
– आर्ट्स स्ट्रीम से आवेदन करने वालों के लिए भी न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा, शारीरिक मापदंड (जैसे हाइट और फिटनेस) भी निर्धारित किए गए हैं, जिनका विवरण नोटिफिकेशन में दिया गया है।

सैलरी और सुविधाएं
अग्निवीर वायु पद पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। यह वेतन अग्निपथ स्कीम के तहत तय किया गया है, और हर साल इसमें वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

रिक्तियों की जानकारी जल्द
फिलहाल भर्ती से जुड़ी रिक्तियों की संख्या साझा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed