
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 29 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को मानसून और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में राज्य में मानसून सक्रिय है, जिससे पर्वतीय जिलों में आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के कारण हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की जैसे शहरों में वीकेंड पर भारी जाम की स्थिति बन सकती है।
रावत ने सभी अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे एडमिट कार्ड साथ लाकर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।




Add comment