Edinbox Hindi

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को मिलेगी JEE, NDA की मुफ्त कोचिंग; शिक्षा मंत्री का एलान

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने ऐलान किया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को जेईई, एनडीए और अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की योजना बना रहा है।

ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत स्कूली समय के बाद सरकारी स्कूलों के अनुभवी शिक्षकों द्वारा मेधावी छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है, तो इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

सरकारी स्कूलों में नियमित होगी पीटीएम
ढांडा ने पंचकूला में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तरह नियमित रूप से अभिभावक-शिक्षक बैठकें (पीटीएम) आयोजित की जाएंगी। इससे अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनकी पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।

खेलों में राज्य का दबदबा
खेलों की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि हरियाणा के एथलीट्स ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed