
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE) 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्यभर में 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अब ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
OMR शीट और उत्तर कुंजी उपलब्ध
परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं, जिन्हें अभ्यर्थी 3 जुलाई 2025 से डाउनलोड कर सकेंगे।
इससे पहले, 20 मई 2025 को परीक्षा के चारों प्रश्नपत्र सेटों की उत्तर कुंजी जारी की गई थी। उम्मीदवारों से 23 मई तक आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं। विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन करते हुए उसे भी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है।
PECE 2025 काउंसलिंग शेड्यूल
बोर्ड ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम की घोषणा कर दी है:
राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना:
3 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक
विकल्पों में संपादन की सुविधा:
9 और 10 जुलाई 2025
सीट आवंटन परिणाम (राउंड 1):
13 जुलाई 2025
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड और रिपोर्टिंग:
14 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक
इस दौरान उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन कराना और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
₹1000 आंशिक नामांकन शुल्क अनिवार्य
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को ₹1000 का आंशिक नामांकन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। यदि उम्मीदवार संबंधित संस्थान में प्रवेश लेते हैं, तो यह राशि बाद में शिक्षण शुल्क में समायोजित कर दी जाएगी।
ऑनलाइन भुगतान की पूरी प्रक्रिया काउंसलिंग पोर्टल पर दी गई है।
ऐसे करें परिणाम डाउनलोड
– jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं
– होमपेज पर “परिणाम (Result)” सेक्शन में क्लिक करें
–“PECE 2025 Result” लिंक चुनें
– आवश्यक विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें




Add comment