Edinbox Hindi

डीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CSAS का दूसरा चरण अगले सप्ताह, डीयू ने जारी किया नोटिस

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) जल्द ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS UG) 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रहा है। जो छात्र डीयू के अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अभी तक फेज-1 में आवेदन नहीं किया है? करें जल्द आवेदन
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CSAS चरण-1 के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे पहले चरण के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें, ताकि वे दूसरे चरण में भाग ले सकें।

CSAS फेज-2: सिर्फ एक हफ्ते का मिलेगा मौका
CSAS फेज-2 की आवेदन प्रक्रिया सिर्फ एक सप्ताह के लिए खुली रह सकती है। डीयू 1 अगस्त 2025 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने जा रहा है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

योग्यता मानदंड:
– उम्मीदवार ने भारत या किसी विदेशी देश के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
– योग्यता को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा 10+2 प्रणाली के समकक्ष मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
– जिस विषय में उम्मीदवार ने 12वीं की परीक्षा दी है, उसी विषय में उसे CUET-UG परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क और विस्तृत जानकारी:
रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विस्तृत दिशानिर्देश और अपडेट के लिए admission.uod.ac.in को नियमित रूप से चेक करते रहें।

पंजीकरण प्रक्रिया: ऐसे करें आवेदन
1. admission.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए “डीयू यूजी एडमिशन 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होंगी।
4. सबमिट पर क्लिक करें और अपने खाते में लॉगिन करें।
5. आवेदन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
7. भविष्य के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed