
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के लिए सितंबर 2025 सत्र की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई 2025 तक ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICAI के अनुसार, परीक्षाएं देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की संख्या और स्थान अभ्यर्थियों की कुल संख्या को ध्यान में रखते हुए तय किए जाएंगे।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
CA Final कोर्स:
पहला ग्रुप: 3, 6, और 8 सितंबर 2025
दूसरा ग्रुप: 10, 12, और 14 सितंबर 2025
CA Intermediate कोर्स:
पहला ग्रुप: 4, 7, और 9 सितंबर 2025
दूसरा ग्रुप: 11, 13, और 15 सितंबर 2025
CA Foundation कोर्स:
16, 19, 20 और 22 सितंबर 2025
परीक्षा समय और अन्य दिशा-निर्देश
सभी परीक्षाओं में पेपर शुरू होने से पहले 1:45 PM से 2:00 PM तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दिया जाएगा। यह नियम फाउंडेशन कोर्स के पेपर 3 और 4 और MCQ आधारित सेक्शंस पर लागू नहीं होगा।
विशेष नोट
5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) को मिलाद-उन-नबी के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी। यह दिन एक राजपत्रित अवकाश है।
ICAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी अन्य दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जाएं: www.icai.org




Add comment