Edinbox Hindi

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए 103 सीटें खाली, प्रवेश परीक्षा से होगा दाखिला

बिहार सरकार के अधीन संचालित सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 11वीं (सत्र 2025-27) में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस वर्ष विद्यालय में कुल 120 सीटें स्वीकृत हैं, जिनमें 103 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए योग्य विद्यार्थियों से केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025
आवेदन पोर्टल: biharsimultala.com

कौन कर सकते हैं आवेदन?
बिहार राज्य के सभी जिलों के छात्र-छात्राएं इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया में विषयवार (विज्ञान, वाणिज्य आदि) और सरकारी आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। कोटिवार और विषयवार सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है:
– मैट्रिक सर्टिफिकेट व अंकपत्र (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु)
– आवासीय प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)
– क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (EBC/BC वर्ग के लिए)
– दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– EWS प्रमाण पत्र (सामान्य वर्ग हेतु)
– विवाहित महिलाओं के लिए पिता के नाम से बना प्रमाण पत्र

टिप: फॉर्म भरने के बाद Preview पर क्लिक कर फॉर्म की जांच करें। यदि कोई त्रुटि हो तो Edit Detail से सुधार कर Save करें।

परीक्षा शुल्क
– सामान्य, EBC और BC वर्ग: ₹960
– SC, ST और दिव्यांग वर्ग: ₹760

भुगतान प्रक्रिया:
फॉर्म सेव करने के बाद Payment बटन पर क्लिक करें और डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से शुल्क जमा करें। भुगतान के 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करें कि राशि खाते से कटी है और समिति के खाते में जमा भी हुई है। राशि कटी लेकिन जमा नहीं हुई तो फॉर्म रद्द माना जाएगा।

प्रवेश परीक्षा पैटर्न
– परीक्षा प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
– माध्यम: ऑफलाइन (OMR शीट पर)
– कुल प्रश्न: 120 (MCQ), प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का
– नकारात्मक अंकन: नहीं है
– समय: कुल 2 घंटे 15 मिनट
– 2 घंटे – प्रश्न हल करने हेतु
– 15 मिनट – ‘कूल ऑफ टाइम’
– प्रश्न स्तर: कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed