
उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब 9वीं से 12वीं तक के उन छात्र-छात्राओं को, जिनका स्कूल उनके घर से 5 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित है, सालाना ₹6000 का परिवहन भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदान की जाएगी।
किन्हें मिलेगा लाभ?
– वे छात्र-छात्राएं जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय से 5 किमी या अधिक दूरी पर रहते हैं।
– सामान्य सरकारी स्कूलों में छात्र और छात्रा दोनों पात्र होंगे।
– पीएमश्री स्कूलों में केवल छात्राओं को लाभ मिलेगा।
योजना किन जिलों में लागू होगी?
– बुंदेलखंड के सात जिले: जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट।
– इसके साथ ही सोनभद्र जिले में भी योजना लागू की गई है।
कैसे मिलेगा यात्रा भत्ता?
– राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए छात्रों या उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
– पहले चरण में भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा।
क्या है आवेदन प्रक्रिया?
1. छात्रों को एक प्रोफार्मा फॉर्म भरना होगा जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि 5 किमी के भीतर कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं है।
2. इस फॉर्म को ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रमुख से सत्यापित कराना होगा।
3. शहरी क्षेत्रों में पार्षदों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
कितने छात्रों को मिलेगा लाभ?
– योजना से करीब 24,000 छात्र-छात्राएं लाभांवित होंगे।
– साथ ही 146 पीएमश्री स्कूलों की लगभग 4000 छात्राएं भी लाभ लेंगी।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज़ के छात्रों को आर्थिक राहत देना, उन्हें नियमित स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है।




Add comment