
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 16 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। CUET-UG 2025 परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
चरण-1: पंजीकरण व प्रोफ़ाइल अपडेट
चरण-2: पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान
चरण-1: पंजीकरण एवं प्रोफ़ाइल अपडेट – आवश्यक दस्तावेज़
पंजीकरण से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार हों:
– CUET-UG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
– कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो और हस्ताक्षर (jpg/jpeg फॉर्मेट में)
– आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC/EWS) के लिए केंद्र सरकार के निर्धारित प्रारूप में नवीनतम जाति प्रमाण पत्र (साफ़-साफ़ प्रमाण पत्र संख्या और जारी करने की तिथि सहित)
महत्वपूर्ण: प्रोफ़ाइल में दी गई सभी जानकारियाँ सही और पूर्ण होनी चाहिए। पंजीकरण केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा जिन्होंने CUET-UG 2025 में भाग लिया हो।
चरण-2: पाठ्यक्रम चयन और शुल्क भुगतान
दूसरे चरण में उम्मीदवार को अपने इच्छित कार्यक्रम/पाठ्यक्रम का चयन कर संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा:
– सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹300 प्रति पाठ्यक्रम
– SC, ST और PwD वर्ग के लिए: ₹150 प्रति पाठ्यक्रम
उम्मीदवार एक से अधिक पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं, लेकिन प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए शुल्क अलग-अलग देना अनिवार्य होगा।
केवल पूर्ण पंजीकरण वाले उम्मीदवार होंगे काउंसलिंग के पात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वे अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे जिन्होंने:
– समय पर पंजीकरण किया हो
– प्रोफ़ाइल सही ढंग से अपडेट की हो
– पाठ्यक्रम का चयन किया हो
– आवश्यक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया हो




Add comment