Edinbox Hindi

CBSE कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें अपडेटेड मार्क्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने अपने बोर्ड परीक्षा अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना अपडेटेड स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

बता दें कि सीबीएसई ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से असंतुष्ट थे, उन्होंने पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन किया था।

पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation): इसमें कॉपी की दोबारा जांच किसी अन्य परीक्षक द्वारा की जाती है।

सत्यापन (Verification): इसमें अंकों के जोड़ या डेटा एंट्री में हुई संभावित त्रुटियों की जांच होती है।

CBSE 12वीं रीवैल्यूएशन/वेरीफिकेशन रिजल्ट 2025 ऐसे देखें:
ध्यान दें: फिलहाल केवल “लॉट 1” के नतीजे घोषित किए गए हैं, शेष परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी होंगे।
1. सबसे पहले results.cbse.nic.in पर जाएं
2. होमपेज पर “Class XII – After Re-evaluation/Verification – Lot 1 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी भरें:
– रोल नंबर
– स्कूल नंबर
– एडमिट कार्ड आईडी
– सुरक्षा पिन
4. सबमिट करें, आपका अपडेटेड रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed