Edinbox Hindi

बिना किसी खर्च AI में बनें एक्सपर्ट, Google फ्री ऑफर कर रहा है ये 8 कोर्स

यह समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है। दुनियाभर में AI टूल्स की बाढ़ सी आ गई है जो हर क्षेत्र में काम को आसान बना रहे हैं। कई कंपनियों में AI ने इंसानों की जगह ले ली है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए AI को समझना और इस्तेमाल करना अब एक स्किल नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। टेक, फाइनेंस, मार्केटिंग, एजुकेशन या प्रोडक्ट डिजाइन—हर सेक्टर में AI का सही उपयोग कर आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

इस दिशा में मदद करने के लिए गूगल ने अपने Google Cloud Skills Boost प्लेटफॉर्म पर फ्री AI कोर्सेज की एक नई सीरीज शुरू की है। ये कोर्स छोटे, व्यावहारिक और बिजी प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि इन कोर्स को करने के लिए आपको कोडिंग या टेक बैकग्राउंड की जरूरत नहीं है।

Google के ये 8 फ्री AI कोर्सेज इस प्रकार हैं:

1. Introduction to Generative AI
ड्यूरेशन: 45 मिनट
जनरेटिव AI क्या है, यह मशीन लर्निंग से कैसे अलग है, और इसे कैसे उपयोग किया जा सकता है—इसकी पूरी जानकारी इस कोर्स में मिलती है। यदि आप राइटिंग, डिजाइनिंग या स्ट्रैटजी जैसे क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो यह कोर्स आपके आउटपुट को बेहतर बना सकता है।

2. Introduction to Large Language Models (LLMs)
ड्यूरेशन: 1 घंटा
LLM क्या होते हैं, कैसे काम करते हैं, और प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग कैसे रिजल्ट बदल सकती है, यह जानिए। ChatGPT या Google Gemini जैसे टूल्स से प्रभावशाली आउटपुट लेना सीख सकते हैं।

3. Introduction to Responsible AI
ड्यूरेशन: 30 मिनट
AI के 7 एथिकल सिद्धांतों और जिम्मेदार AI डिप्लॉयमेंट को समझाइए। यदि आप लीडरशिप, HR या पॉलिसी से जुड़े हैं, तो यह कोर्स बेहद उपयोगी है।

4. Introduction to Image Generation
ड्यूरेशन: 30 मिनट
डिफ्यूजन मॉडल्स के जरिए AI कैसे इमेज बनाता है, यह सीखिए। अगर आप सोशल मीडिया, ब्रांडिंग या ई-कॉमर्स में हैं तो यह कोर्स बेहद फायदेमंद है।

5. Attention Mechanism Explained
ड्यूरेशन: 45 मिनट
AI मॉडल कैसे जानकारी पर फोकस करते हैं—ट्रांसलेशन, समरी और सवाल-जवाब जैसी क्षमताओं के पीछे यही मैकेनिज्म होता है।

6. Transformers and BERT Models
ड्यूरेशन: 45 मिनट
ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर और BERT मॉडल के काम करने के तरीके को समझें। NLP-बेस्ड एप्लिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह कोर्स काफी जरूरी है।

7. Create Image Captioning Models
ड्यूरेशन: 30 मिनट
कैसे एक AI मॉडल इमेज देखकर कैप्शन बना सकता है—यह जानना मीडिया, एजुकेशन और ई-कॉमर्स इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

8. Introduction to Vertex AI Studio
ड्यूरेशन: 2 घंटे
गूगल के Vertex AI Studio की मदद से AI एप्लिकेशन बनाने की पूरी प्रक्रिया जानें—प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग से लेकर मॉडल डिप्लॉयमेंट तक।

2025 में ये कोर्स क्यों जरूरी हैं?
AI अब सिर्फ टेक इंडस्ट्री की चीज नहीं रह गई है। चाहे आप डिजिटल मार्केटिंग, फाइनेंस, कस्टमर सर्विस या ऑपरेशन्स में हों, AI स्किल्स आपके लिए एक करियर बूस्टर हो सकते हैं। इन कोर्स के साथ मिलने वाले Google Skill Badges आपके रेज़्यूमे में एक मजबूत संकेत होते हैं कि आप AI के भविष्य को न सिर्फ समझते हैं बल्कि actively उसमें हिस्सा भी ले रहे हैं।

तो अगर आप प्रमोशन की तैयारी कर रहे हैं, करियर शिफ्ट का सोच रहे हैं, या AI मीटिंग्स में चुप बैठने से थक गए हैं—ये कोर्स आपकी शुरुआत के लिए एकदम सही हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed