Edinbox Hindi

शिक्षा मंत्रालय ने JNU कुलपति से मांगा स्पष्टीकरण, बिना पूर्व अनुमति बैठक से रही थीं अनुपस्थित

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की कुलपति प्रो. संतीश्री धूलिपुडी पंडित को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सम्मेलन में अनुपस्थित रहने के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, वे बिना पूर्व अनुमति के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में शामिल नहीं हुईं।

10 और 11 जुलाई को केवड़िया में हुआ था सम्मेलन
यह दो दिवसीय सम्मेलन गुजरात के केवड़िया में 10 और 11 जुलाई को आयोजित किया गया था। इसका आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था, जिसमें नीति की प्रगति की समीक्षा और आगे की रूपरेखा पर चर्चा होनी थी।

सूत्रों के अनुसार, इस तरह के उच्चस्तरीय सम्मेलनों में भाग लेने के लिए कुलपतियों को मंत्रालय से पूर्व स्वीकृति लेनी होती है। उन्हें समय रहते निमंत्रण भी भेजा गया था, इसके बावजूद प्रो. पंडित ने सम्मेलन में शिरकत नहीं की। मंत्रालय ने इसे लापरवाही मानते हुए नोटिस भेजा है।

बताया गया है कि सम्मेलन के दौरान जेएनयू में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन मंत्रालय का मत है कि जिन आयोजनों के लिए पहले निमंत्रण भेजा गया हो, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

फिलहाल, जेएनयू की कुलपति की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed