
देश के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका एक बार फिर दस्तक दे रहा है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) का नया चरण जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत युवाओं को भारत की शीर्ष कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि सिर्फ अनुभव ही नहीं मिलेगा, बल्कि हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
पिछला चरण रहा था सफल
सरकार द्वारा संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना के पिछले चरण में देश की 327 प्रमुख कंपनियों ने 735 जिलों में 1.18 लाख से ज्यादा युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर दिया। कुल 4.55 लाख आवेदनों में से 2.14 लाख उम्मीदवार पात्र पाए गए। 23 जुलाई 2025 तक 72,000 से अधिक युवाओं को ऑफर दिए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 28,000 उम्मीदवारों ने जॉइनिंग भी कर ली है।
20 से अधिक सेक्टर्स में मिलेगा प्रशिक्षण
इस योजना की एक और खासियत यह है कि युवाओं को 20 से ज्यादा सेक्टर्स में इंटर्नशिप का विकल्प मिलता है। इसमें आईटी, बैंकिंग, हेल्थकेयर, मीडिया, ऑटोमोबाइल, रक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में रिलायंस, टाटा, अदानी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइम्स ग्रुप जैसे नाम शामिल हैं।
प्रमुख क्षेत्र:
आईटी और सॉफ्टवेयर
बैंकिंग और फाइनेंस
ऑटोमोबाइल
हेल्थकेयर
मीडिया और मनोरंजन
रत्न व आभूषण
टेक्सटाइल
तेल व गैस
एफएमसीजी
रक्षा और एविएशन
कृषि और निर्माण
स्टाइपेंड और लाभ
– हर महीने ₹5000 स्टाइपेंड (एक साल तक)
– जॉइनिंग पर ₹6000 अतिरिक्त राशि
– प्रदर्शन अच्छा होने पर कंपनियां स्टाइपेंड बढ़ा भी सकती हैं
कौन कर सकता है आवेदन?
– आयु सीमा: 21 से 24 वर्ष
– न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
– 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या स्नातक (Graduation) पूरा कर चुके युवा
– रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्र पात्र नहीं, लेकिन Distance या Correspondence से पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं
– परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
– परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो
कैसे करें आवेदन?
– आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
– उम्मीदवार मोबाइल ऐप या कंप्यूटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं
– जल्द ही सरकार आधिकारिक वेबसाइट और आवेदन लिंक जारी करेगी
– इच्छुक युवा योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं
अगर आप भी भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों में सीखते हुए भविष्य गढ़ना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। PM Internship Scheme से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।




Add comment