
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन किया है। विश्वविद्यालय ने नई तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि पहली मेरिट सूची अब 29 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।
प्री-एनरोलमेंट और फीस भुगतान
जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें 29 अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और एडमिशन फीस का भुगतान करना होगा।
पहले यह लिस्ट 11 अगस्त को जारी होनी थी, लेकिन शेड्यूल में बदलाव के चलते नई तारीख तय की गई है।
राष्ट्रीय परीक्षाओं के आधार पर मिलेगा दाखिला
Viva-Voce (मौखिक परीक्षा) के लिए चुने गए उम्मीदवारों को 8 अगस्त तक सूचित किया जाएगा। मौखिक परीक्षाएं 13 अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया 8 से 11 सितंबर के बीच होगी।
इंजीनियरिंग पीएचडी के लिए GATE अनिवार्य
जेएनयू के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित पीएचडी कार्यक्रमों में GATE स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। वहीं, अन्य विषयों में प्रवेश के लिए UGC-NET, CSIR-NET या JRF जैसी राष्ट्रीय परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।




Add comment