Edinbox Hindi

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित, 7 फरवरी से होगी शुरुआत

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 के लिए हाई स्कूल (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं) और डीपीएसई (DPSE) मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। यह निर्णय 13 अगस्त 2025 को हुई मंडल परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच होंगी।

7 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी।

परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि 8:45 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्नपत्र 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे।

एक महीने तक चलेंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed