Edinbox Hindi

IIT बीएचयू की ख़ास पहल: नए स्टार्टअप्स को देगा 20 लाख रुपये तक का फंड

आईआईटी बीएचयू ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नए स्टार्टअप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित स्टार्टअप आइडियाज को 20 लाख रुपये तक की फंडिंग के साथ-साथ ऑफिस स्पेस, तकनीकी व कानूनी सहायता, मार्केट एक्सेस और मेंटॉरशिप भी दी जाएगी।

आई-डीएपीटी हब फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई इस पहल के लिए पोर्टल पर आवेदन शुरू हो गए हैं। परियोजना निदेशक प्रो. रामशरण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के उद्यमियों को उनके विचारों को सफल बिज़नेस में बदलने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगा।

डीन (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल मेक इन इंडिया, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के अनुरूप है और क्षेत्र में एक सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने में मदद करेगी।

संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने स्पष्ट किया कि उद्देश्य सिर्फ फंडिंग नहीं, बल्कि ऐसे तकनीकी समाधान तैयार करना है जो वास्तविक समस्याओं का समाधान करें और देश की तकनीकी प्रगति में योगदान दें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed