Edinbox Hindi

कौशल शिक्षा को बढ़ावा देगा CBSE, शुरू करेगा टॉक शो सीरीज और कम्युनिटी रेडियो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों में कौशल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए टॉक शो सीरीज और कम्युनिटी रेडियो स्टेशन शुरू करने की तैयारी की है। योजना के अनुसार, अगले छह महीनों में टॉक शो सीरीज का शुभारंभ किया जाएगा।

प्रबंध समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कौशल शिक्षा समिति के अनुसार, यह सीरीज छात्रों, शिक्षकों, नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के नेताओं को एक मंच पर लाएगी, जहाँ कैरियर अवसरों, कार्यान्वयन रणनीतियों और सफलता की कहानियों पर चर्चा होगी। इसमें सफल पेशेवरों, शिक्षकों और छात्रों के इंटरव्यू शामिल होंगे, जो अपने वास्तविक अनुभव साझा करेंगे।

टॉक शो और पॉडकास्ट का निर्माण CBSE की मीडिया और जनसंपर्क इकाई द्वारा द्वारका कैंपस में किया जाएगा। बोर्ड का मानना है कि सोशल मीडिया युग में यह पहल छात्रों को प्रेरित करने और उन्हें अपने कौशल विकसित करने के लिए उत्साहित करने का प्रभावी तरीका होगी।

कम्युनिटी रेडियो से बढ़ेगी पहुंच
CBSE जल्द ही अपना कम्युनिटी रेडियो स्टेशन भी शुरू करेगा। यह सिर्फ लेक्चर तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें लाइव और इंटरैक्टिव कार्यक्रम होंगे। इसका उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों तक शिक्षा और कौशल विकास की जानकारी पहुँचाना है, खासकर वहाँ जहाँ इंटरनेट की सुविधा सीमित है।

यह रेडियो छात्रों और शिक्षकों को अपने विचार और अनुभव साझा करने का मंच देगा। CBSE पहले से “शिक्षा वाणी” नामक पॉडकास्ट चला रहा है, लेकिन कम्युनिटी रेडियो उससे अलग और अधिक इंटरैक्टिव होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed