
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के शोध गंगा पोर्टल पर दक्षिण भारत की यूनिवर्सिटियों के दबदबे के बीच उत्तर प्रदेश की तीन यूनिवर्सिटियों ने भी टॉप-10 में जगह बनाई है। यूपी को सूची में 7वें, 8वें और 10वें स्थान पर स्थान मिला है।
देशभर के 840 उच्च शिक्षण संस्थानों ने अब तक पोर्टल पर करीब 6.20 लाख थीसिस अपलोड की हैं।
यूपी की यूनिवर्सिटियों का प्रदर्शन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ – 10,709 थीसिस (7वां स्थान)
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर – 10,279 थीसिस (8वां स्थान)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी – 9,600 थीसिस (10वां स्थान)
इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय से 8,683, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से 3,645 और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से 2,335 थीसिस अपलोड की गई हैं।
UGC लगातार विश्वविद्यालयों को अपने शोध कार्य ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि विद्यार्थी आसानी से थीसिस पढ़ सकें और शोध व नवाचार से जुड़े नए विषयों की जानकारी हासिल कर सकें।
शोध गंगा पोर्टल पर टॉप 10 यूनिवर्सिटी (थीसिस अपलोड संख्या सहित)
1. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई – 17,028
2. मद्रास यूनिवर्सिटी, चेन्नई – 15,396
3. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता – 14,837
4. सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी, पुणे – 13,403
5. मुंबई यूनिवर्सिटी, मुंबई – 12,527
6. आंध्र यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम – 10,736
7. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ – 10,709
8. छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर – 10,279
9. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ – 9,890
10. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी – 9,600




Add comment