
बिहार सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा का शुल्क अब केवल ₹100 होगा। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।
मुख्य परीक्षा के लिए नहीं लगेगा शुल्क
एक अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। बीते सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इस योजना की घोषणा की थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।
पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर
बैठक में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए भी अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने नालंदा (राजगीर) में दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक पांच सितारा रिजॉर्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर बनाने की अनुमति दी है।
विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम
कैबिनेट बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। माना जा रहा है कि इस फैसले का सीधा असर साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा।




Add comment