Edinbox Hindi

पश्चिम बंगाल में MBBS-BDS प्रवेश प्रक्रिया अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता

राज्य में प्रथम वर्ष MBBS और BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) में प्रवेश प्रक्रिया को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले के कोर्ट में लंबित रहने के कारण लिया गया है।

नोटिस के बाद प्रथम वर्ष MBBS और BDS की काउंसलिंग व एडमिशन प्रक्रिया रोक दी गई है। स्वास्थ्य भवन की ओर से जारी नोटिस में केवल प्रवेश प्रक्रिया निलंबित होने की जानकारी दी गई है। इसमें न तो स्पष्ट कारण बताया गया है और न ही यह उल्लेख किया गया है कि प्रक्रिया कब दोबारा शुरू होगी। इससे अभ्यर्थियों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

आधिकारिक नोटिस
जारी नोटिस में कहा गया है— “पश्चिम बंगाल NEET UG मेडिकल/डेंटल 2025 काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। सभी संबंधितों को तदनुसार सूचित किया जाता है।”

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed