Edinbox Hindi

क्यों लगातार बढ़ रही भारत से विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या? 

भारत से विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल लाखों भारतीय युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख कर रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन से लेकर बांग्लादेश तक—हर जगह भारतीय छात्रों की मौजूदगी दिखाई देती है। इसी क्रम में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने नया डाटा जारी किया है, जिसके मुताबिक साल 2024 में 7.60 लाख से अधिक भारतीय छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए।

हालांकि 2023 की तुलना में यह संख्या कुछ कम है, लेकिन इसके बावजूद यह आंकड़ा काफी बड़ा है। इसे इस तरह समझ सकते हैं कि जितने छात्र 2024 में विदेश गए, वह लगभग भूटान की कुल आबादी (करीब 7.60 लाख) के बराबर है। अब बड़ा सवाल यह है कि भारतीय छात्र विदेश में सबसे ज्यादा कौन-से कोर्स चुनते हैं और किन देशों को प्राथमिकता देते हैं।

पिछले 5 सालों में छात्रों की संख्या
ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के अनुसार—
2020: 2.6 लाख
2021: 4.45 लाख
2022: 7.52 लाख
2023: 8.95 लाख
2024: 7.6 लाख

यानी, 2023 में रिकॉर्ड संख्या में छात्र विदेश गए थे, जबकि 2024 में इसमें हल्की गिरावट आई। इसके बावजूद हायर एजुकेशन के लिए भारतीय छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

भारतीय छात्रों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
विदेश में पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों की पहली पसंद अब भी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया हैं। लेकिन हाल के वर्षों में कुछ नए देश भी लोकप्रिय हो रहे हैं, जैसे—जर्मनी, रूस और उज्बेकिस्तान।

यह देश छात्रों को न केवल कम खर्च में पढ़ाई का अवसर देते हैं, बल्कि यहां STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) कोर्सेज में बेहतरीन डिग्री भी मिलती है। इसके अलावा, इन देशों में पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा की अच्छी संभावनाएं हैं, जो छात्रों को करियर बनाने का अतिरिक्त मौका देती हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed