Edinbox Hindi

उत्तर प्रदेश में अब तीन किमी के भीतर विलय होंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय

उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब जिन स्कूलों की दूरी तीन किमी के भीतर होगी, उन्हें आपस में मर्ज किया जाएगा। पहले यह सीमा केवल एक किमी तक तय थी।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 16 जून 2025 को दिए गए निर्देशों के अनुसार, कम नामांकन (50 से कम छात्रों वाले) विद्यालयों को नजदीकी बड़े विद्यालयों के साथ जोड़ा जाए। इस प्रक्रिया में स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटे और सीमित संसाधनों वाले विद्यालयों को बड़े विद्यालयों से जोड़ा जाए। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग एक किमी की सीमा में होगी, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग तीन किमी के दायरे में की जाएगी।

इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed