
उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि टॉप 20 पर्सेंटाइल में आने वाले छात्र-छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र होंगे। विस्तृत दिशा-निर्देश और सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, प्रत्येक श्रेणी में 5% आरक्षण दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रहेगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
– राजस्थान बोर्ड से 2025 में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी संकाय) पास करने वाले छात्र।
– वर्तमान में रेगुलर कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी।
आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarships.gov.in) पर ऑनलाइन जमा होंगे।
शर्मा ने स्पष्ट किया कि आवेदन करने से चयन की गारंटी नहीं है। अंतिम सूची शिक्षा मंत्रालय के तय मानकों के आधार पर तैयार होगी।
रिन्यूअल की सुविधा
पहले से चुने गए छात्रों के लिए इस बार रिन्यूअल अप्लाई का विकल्प भी उपलब्ध है:
2024 में चुने गए छात्र – पहला रिन्यूअल
2023 में चुने गए छात्र – दूसरा रिन्यूअल
2022 में चुने गए छात्र – तीसरा रिन्यूअल
2021 में चुने गए छात्र – चौथा रिन्यूअल
रिन्यूअल के लिए जरूरी शर्तें
– न्यूनतम 50% अंक (औसत) लाना अनिवार्य।
– दोनों सेमेस्टर (यदि लागू हो) में औसतन 50% मार्क्स।
– 75% अटेंडेंस अनिवार्य।
– अनुशासित रहना और रैगिंग से दूर रहना।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप राशि?
– चयनित छात्रों को स्कॉलरशिप राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाएगी।
– अलग से बैंक डिटेल्स जमा करने की ज़रूरत नहीं होगी।
किसी भी समस्या के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं।




Add comment