Edinbox Hindi

IIT में क्षमता से अधिक हुए इस साल एडमिशन, महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में 2025 सत्र के लिए दाखिले का डेटा जारी हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कुल 18,160 स्वीकृत सीटों के मुकाबले 18,188 सीटें आवंटित हुईं, यानी 28 एडमिशन क्षमता से अधिक हुए।

महिलाओं की भागीदारी में बढ़ोतरी
इस बार कुल 3,664 महिला उम्मीदवारों को प्रवेश मिला, जो कुल आवंटन का 20.15% है। IIT मद्रास (21.09%), IIT रुड़की (20.50%) और IIT तिरुपति (21%) में महिलाओं की हिस्सेदारी राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा रही। गौरतलब है कि कुल 18,160 सीटों में से पहले ही 3,632 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं।

सीटों से ज्यादा एडमिशन
IIT बॉम्बे: 1,360 सीटों के मुकाबले 1,364 प्रवेश
IIT दिल्ली: 1,239 के मुकाबले 1,241 प्रवेश
IIT खड़गपुर: 1,919 के मुकाबले 1,923 प्रवेश
IIT हैदराबाद: 630 के मुकाबले 631 प्रवेश
IIT (ISM) धनबाद: 1,210 के मुकाबले 1,213 प्रवेश
IIT मद्रास: 1,121 के मुकाबले 1,124 प्रवेश
IIT कानपुर: 1,210 के मुकाबले 1,215 प्रवेश

लगातार बढ़ रहा एडमिशन
पिछले वर्ष आईआईटी में 17,760 सीटें थीं, जिनमें से 17,695 सीटें भरी गईं। उससे पहले (17,385 सीटों के मुकाबले) एडमिशन संख्या लगभग 375 अधिक रही थी। लगातार वृद्धि को देखते हुए इस साल भी अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश दिया गया है।

सीटें खाली न छोड़ने की रणनीति
जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) का लक्ष्य रहता है कि एक भी सीट खाली न रहे। इसी कारण कुछ अतिरिक्त छात्रों को भी एडमिशन दिया जाता है। इस बार महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है।

इसके अलावा 96 विदेशी मूल के OCI/PIO उम्मीदवारों को भारतीय मानकर प्रवेश दिया गया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed