Edinbox Hindi

सितंबर सत्र की सीए परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी, 16 सितंबर से होगी परीक्षा

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने सितंबर सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Foundation Exam 2025: 16 सितंबर से होगी परीक्षा
सीए फाउंडेशन परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी SSP रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, पता और परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश सहित सभी विवरण अंकित होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांचें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत ICAI हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
1. आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
2. “Login” टैब पर क्लिक कर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
3. डैशबोर्ड पर उपलब्ध CA Foundation September 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें (इंटर और फाइनल के लिए भी अलग लिंक उपलब्ध)।
4. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और सभी विवरण जांचें।
5. भविष्य के लिए प्रिंट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed