
सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10 और 12 में सीधे प्रवेश (Direct Admission) और विषय परिवर्तन (Subject Change) की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तय कर दी है। इस तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रिकॉर्ड अपडेट और परीक्षा में पारदर्शिता उद्देश्य
सीबीएसई ने बताया कि यह कदम छात्रों के रिकॉर्ड को एकरूप बनाने, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और स्कूलों को समय पर पढ़ाई की योजना बनाने में मदद के लिए उठाया गया है। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर लें, ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की दिक़्क़त न हो।
सीधे प्रवेश की प्रक्रिया
अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2025
स्कूलों को ऐसे सभी मामलों का अलग रिकॉर्ड तैयार कर 2 सितंबर 2025 तक क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। क्षेत्रीय कार्यालय 15 सितंबर 2025 तक मंजूरी देगा। सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण (Transfer) के मामलों में, 31 अगस्त के बाद भी प्रवेश संभव है, लेकिन दस्तावेज़ प्रवेश की तिथि से 2 दिन के भीतर भेजने होंगे।
विषय परिवर्तन की समय-सीमा
विषय परिवर्तन का अनुरोध भी 31 अगस्त 2025 तक करना अनिवार्य है। स्कूलों को संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज़ 2 सितंबर 2025 तक क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराने होंगे। सभी अनुरोधों की समीक्षा और मंजूरी 15 सितंबर 2025 तक दी जाएगी।




Add comment