Edinbox Hindi

ओडिशा के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर 7 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज 

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के 36 वर्षीय संस्कृत शिक्षक पर सात छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस के अनुसार, यह मामला सामने आने के बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 20 अगस्त को गुरुंडिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न), 351(2) [आपराधिक धमकी] और पोक्सो अधिनियम की धारा 8 (यौन हमला) व 12 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने 16 अगस्त को स्कूल परिसर में सात छात्राओं का यौन शोषण किया।

छात्राओं के बयान दर्ज, आरोपी फरार
गुरुंडिया थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि संबंधित छात्राओं के बयान बीएनएसएस की धारा 180 के तहत दर्ज कर लिए गए हैं और मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 183 के तहत बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस बीच, आरोपी संस्कृत शिक्षक फरार है और उसकी तलाश जारी है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed