Edinbox Hindi

BPSC ने किया साफ, तय तिथि पर ही होगी 71वीं CCE परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पष्ट किया है कि 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) प्रारंभिक और सहायक शाखा अधिकारी परीक्षा 13 सितंबर 2025 को ही आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा कि कुछ शिक्षक, विशेषज्ञ और कोचिंग संचालक परीक्षा स्थगन की झूठी खबरें फैला रहे हैं, जबकि इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

आयोग की ताजा प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा की तिथि दो महीने पहले घोषित की गई थी और अब तक इसे स्थगित करने का कोई संकेत या निर्णय नहीं लिया गया है।

अभ्यर्थियों को दी गई अहम सलाह
BPSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि परीक्षा स्थगन से जुड़ी किसी भी जानकारी पर अफवाहों पर भरोसा न करें। आधिकारिक सूचना केवल आयोग की वेबसाइट, ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल और प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से ही जारी की जाएगी।

एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी
आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा केंद्रों की जानकारी प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराया जाएगा, जैसा कि पिछली परीक्षाओं में भी किया गया था।

कोचिंग संस्थानों पर भ्रामक दावों का आरोप
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ कोचिंग संस्थानों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि उनकी मॉडल प्रश्न श्रृंखला आयोग की पिछली परीक्षाओं से मेल खाती है। आयोग ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार दिया है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed