Edinbox Hindi

डीयू में खाली सीटों के लिए मॉप अप राउंड अगले सप्ताह, सीटों का विवरण भी होगा सार्वजनिक

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों की कुछ सीटें स्पॉट राउंड-1 के बाद भी खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय अब मॉप अप राउंड आयोजित करेगा। आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू होगी। इससे पहले खाली सीटों की समीक्षा कर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि अभी कुछ सीटें शेष हैं, जिन्हें भरने के लिए मॉप अप राउंड आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल सोमवार या मंगलवार तक जारी होगा। इसके साथ ही सीटों का विवरण भी सार्वजनिक किया जाएगा।

बीते सप्ताह हुए स्पॉट राउंड-1 में दाखिले के लिए 29,819 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 7,908 को सीटें आवंटित हुईं। हालांकि इसके बाद भी एक दर्जन से अधिक कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। इनमें सामान्य श्रेणी की अपेक्षा आरक्षित श्रेणी की सीटें अधिक रिक्त हैं।

विशेषकर पंजाबी, संस्कृत और कुछ विज्ञान विषयों में सीटें अब भी उपलब्ध हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली हैं, उनमें अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता, भारती, दयाल सिंह, इंस्टिट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, पीजीडीएवी सांध्य, लक्ष्मीबाई कॉलेज, स्वामी श्रद्धानंद और जाकिर हुसैन कॉलेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने इन सीटों को भरने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही विस्तृत सूचना जारी की जाएगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed