Edinbox Hindi

RPSC ने जारी किया कृषि स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन, 4 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि स्कूल लेक्चरर के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 28 अगस्त 2025 को जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2025 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन ही किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिनके पास कृषि में चार वर्षीय बैचलर डिग्री या कृषि विषय में पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हो। इसके अलावा बागवानी और बीएड कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी, जिसकी तारीख आयोग जल्द घोषित करेगा।

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, बीसी, ईबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए भी आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि करेक्शन चार्ज 500 रुपये रखा गया है।

भर्ती परीक्षा का पैटर्न दो भागों में होगा। पहला पेपर डेढ़ घंटे का होगा, जिसमें सामान्य अध्ययन, समसामयिक घटनाएं, शैक्षिक मनोविज्ञान और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर तीन घंटे का होगा, जिसमें कृषि विषय का ज्ञान उच्चतर माध्यमिक, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर तक शामिल होगा। इसके अलावा इसमें शिक्षाशास्त्र और शिक्षण विधियों पर आधारित प्रश्न भी होंगे। कुल परीक्षा 500 अंकों की होगी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed