
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 राउंड-2 काउंसलिंग के लिए संशोधित कार्यक्रम घोषित किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, राउंड-2 का पंजीकरण 4 सितंबर से शुरू होकर 9 सितंबर 2025 तक चलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान कर सकेंगे।
सीट मैट्रिक्स और चॉइस फिलिंग
– 3 सितंबर को भाग लेने वाले संस्थान अस्थायी सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन करेंगे।
– 5 से 9 सितंबर 2025 तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया चलेगी।
– उम्मीदवार इस दौरान कॉलेज व कोर्स का चयन कर 9 सितंबर तक विकल्प लॉक करना अनिवार्य होगा।
कौन कर सकता है भागीदारी?
– वे छात्र जिन्हें पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी।
– वे उम्मीदवार जो पहले से मिली हुई सीट छोड़कर बेहतर विकल्प या पसंदीदा कॉलेज में अपग्रेडेशन चाहते हैं।
सीट अलॉटमेंट और एडमिशन
– सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 10 और 11 सितंबर को होगी।
– राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 12 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।
– आवंटित उम्मीदवारों को 13 से 19 सितंबर तक संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
राज्य कोटे की काउंसलिंग
MCC ने स्टेट क्वोटा काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी किया है। यह प्रक्रिया 10 से 19 सितंबर 2025 तक चलेगी।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को ये दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
– नीट यूजी स्कोरकार्ड
– परीक्षा का एडमिट कार्ड
– 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
– पहचान पत्र (आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
– पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
– प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज स्कैन करते समय केवल स्पष्ट और मूल कॉपी ही अपलोड करें। फर्जी या अधूरे दस्तावेज पाए जाने पर काउंसलिंग से बाहर कर दिया जाएगा।




Add comment