Edinbox Hindi

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय में 17 नए कोर्सों की शुरुआत, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म 

आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 से कुल 17 डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए गए हैं। उप कुलसचिव डॉ. रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और 20 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैं।

नए कोर्सों में कृषि पर्यटन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा जैविक कृषि में डिप्लोमा शामिल हैं। इसके साथ ही मशरूम उत्पादन प्रौद्योगिकी, जैव उर्वरक उत्पादन, मधुमक्खी पालन और पादप ऊतक संवर्धन में सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं।

बागवानी, वानिकी और पशु चिकित्सा फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ हुआ है। इसके अलावा पशुधन प्रसार, मत्स्य विज्ञान, खाद्य पोषण एवं आहार विज्ञान तथा परिधान निर्माण में भी डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही इवेंट मैनेजमेंट, बेकरी और कन्फेक्शनरी में सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की गई है।

कृषि इंजीनियरिंग में भी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पीजी डिप्लोमा और अन्य कोर्स छात्रों को विशेष क्षेत्रों में विशेषज्ञता दिलाने के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाएंगे। ये कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में ज्ञान और कौशल दोनों को विकसित करेंगे तथा उन्हें शिक्षण और प्रशिक्षण क्षेत्र में दक्ष बनाएंगे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed