Edinbox Hindi

पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में जरूर पूछें ये सवाल, मालूम होगी आपके बच्चे की सही रिपोर्ट

हर माता-पिता के लिए स्कूल की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग बेहद अहम होती है। यही वह मौका होता है जब वे अपने बच्चे की पढ़ाई, व्यवहार और समग्र विकास के बारे में टीचर से सीधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. पुनीत आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस मीटिंग को और उपयोगी बनाने के लिए माता-पिता को टीचर से कुछ जरूरी सवाल जरूर पूछने चाहिए।

1. बच्चे की ताकत और कमजोरियां
सबसे पहले टीचर से यह जानें कि बच्चे की स्ट्रॉन्ग और वीक एरियाज कौन-से हैं। उदाहरण के तौर पर वह पढ़ाई में अच्छा है, खेल-कूद में बेहतर है या फिर सिंगिंग/डांस जैसी अन्य एक्टिविटी में। इससे माता-पिता को बच्चे की असली क्षमता और हॉबी को पहचानने में मदद मिलती है।

2. सहपाठियों के साथ व्यवहार
माता-पिता को यह भी पूछना चाहिए कि बच्चा क्लास में बाकी बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करता है। क्या वह एक्टिवली पार्टिसिपेट करता है या चुप रहता है? यह सवाल बच्चे के सामाजिक और भावनात्मक विकास को समझने में मदद करता है।

3. व्यवहार में बदलाव
शिक्षक रोज़ाना बच्चे को विभिन्न परिस्थितियों में देखते हैं। इसलिए यह पूछना जरूरी है कि क्या हाल के दिनों में बच्चे के व्यवहार, रुचियों या स्वभाव में कोई बदलाव दिख रहा है। यह शुरुआती संकेतों को पहचानने में मदद करता है।

4. एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज
डॉ. आनंद के अनुसार, माता-पिता को यह भी जानना चाहिए कि बच्चे की एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को कैसे और बेहतर तरीके से सपोर्ट किया जा सकता है।

इन सवालों के जरिए पैरेंट्स-टीचर मीटिंग सिर्फ औपचारिकता न रहकर, बच्चे के समग्र विकास की दिशा तय करने का मौका बन सकती है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed