Edinbox Hindi

सीबीएसई ने छात्रों की मार्कशीट में गलती रोकने के लिए जारी किए सख्त निर्देश

सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के छात्रों की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट में त्रुटि रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के व्यक्तिगत विवरण—जैसे नाम, जन्मतिथि आदि—हर स्तर पर सही तरीके से दर्ज और सत्यापित किए जाएं।

बोर्ड ने कहा है कि स्कूल रिकॉर्ड, प्रवेश पत्र, छात्र रजिस्टर, प्रवेश-निकासी रजिस्टर और ट्रांसफर सर्टिफिकेट में दर्ज जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए। कक्षा 9 से ही यह विवरण अभिभावकों और स्कूल द्वारा प्रमाणित कराया जाएगा।

सुधार की सुविधा
सीबीएसई ने पंजीकरण के बाद और एलओसी (List of Candidates) जमा करने से पहले सुधार का विकल्प दिया है। इस दौरान स्कूल पंजीकरण कार्ड छात्रों को देंगे, ताकि वे और उनके अभिभावक जानकारी की जांच कर सकें। एलओसी जमा होने के बाद भी सुधार विंडो उपलब्ध कराई जाएगी।

स्कूलों की लापरवाही पर नाराज़गी
बोर्ड ने पाया है कि स्कूल अक्सर सुधार के लिए अधूरे या गलत अनुरोध भेजते हैं, आवश्यक दस्तावेज संलग्न नहीं करते या समय पर जवाब नहीं देते। इससे प्रक्रिया में देरी होती है और छात्रों को दिक्कत झेलनी पड़ती है।

डबल चेकिंग की व्यवस्था
परीक्षा से पहले जारी एडमिट कार्ड में छात्रों, अभिभावकों और प्रिंसिपल से विवरण की पुष्टि ली जाएगी। परिणाम और प्रमाणपत्र जारी होने के समय भी जानकारी की दोबारा जांच की जाएगी, ताकि किसी छात्र को परेशानी न हो।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed