Edinbox Hindi

वहानी स्कॉलरशिप 2026: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

वहानी स्कॉलरशिप ट्रस्ट उन प्रतिभाशाली छात्रों को वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और करियर गाइडेंस उपलब्ध कराता है, जो आर्थिक बाधाओं के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। इस पहल का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य छात्र सिर्फ पैसों की कमी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 नवंबर, 2025

यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम खास तौर पर भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली में मौजूद चुनौतियों को देखते हुए शुरू किया गया है। इसके तहत चयनित छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए पूर्ण वित्तीय सहयोग और दीर्घकालिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
– वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र
– भारत में स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हों
– 10वीं में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों
– परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो
– चयन शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर होगा

आवेदन प्रक्रिया
– आधिकारिक वेबसाइट www.vahanischolarship.com पर जाएं
– ‘Apply Now’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
– आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
– फॉर्म सबमिट करें – प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है

अंतिम तिथि: 1 नवंबर, 2025
जानकारी के लिए: info@vahanischolarship.com
कॉल करें: 9319452777
विस्तार से जानें: www.vahanischolarship.com

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed