
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई परीक्षा तिथियों की जानकारी जल्द ही ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी की जाएगी।
यह निर्णय अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़, पठानकोट, पटियाला और संगरूर (पंजाब) तथा केवल जम्मू शहर में लागू होगा।
स्थगित होने वाली परीक्षाएं
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (4–15 सितंबर 2025)
ग्रुप 1: 4, 7 और 9 सितंबर
ग्रुप 2: 11, 13 और 15 सितंबर
सीए फाइनल परीक्षा (3–14 सितंबर 2025)
ग्रुप 1: 3, 6 और 8 सितंबर
ग्रुप 2: 10, 12 और 14 सितंबर
आईसीएआई ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रभावित शहरों में 3 और 4 सितंबर की निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।




Add comment