Edinbox Hindi

हिमाचल में 7 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, अन्य राज्यों में भी छुट्टी

भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और डाइट संस्थानों को 7 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएँ संचालित होंगी। बुधवार दोपहर जारी सरकारी आदेश के अनुसार शिक्षकों व कर्मचारियों की भी उपस्थिति आवश्यक नहीं होगी।

सरकार ने प्रधानाचार्यों और संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल-कॉलेज की संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए और आदेशों का सख्ती से पालन हो।

अन्य राज्यों में भी बंद रहे स्कूल
भारी बारिश और खराब मौसम का असर अन्य राज्यों पर भी पड़ा है। उत्तराखंड के चंपावत और चमोली जिलों में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहे। हरियाणा के झज्जर जिले में 3 सितंबर को स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहा। चंडीगढ़ में 3 सितंबर को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहे।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद समेत कई जिलों में भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूल 3 सितंबर को बंद रहे।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed