Edinbox Hindi

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में एक यह परीक्षा नवंबर में शुरू होने वाली है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-डी परीक्षा की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।

दिसंबर के अंत तक चलेगी परीक्षा
आरआरबी के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी और दिसंबर के अंत तक चलेगी। परीक्षा तिथि जारी करने के साथ ही भर्ती बोर्ड ने सिटी स्लिप जारी करने की संभावित तिथि भी बताई है।

नोटिस के मुताबिक, परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को यात्रा योजना बनाने में मदद मिलेगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एग्जाम डेट से 4 दिन पहले आरआरबी की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed