
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि लगभग 66 हजार छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं, क्योंकि उनके हस्ताक्षरित डमी पंजीकरण/सूचीकरण कार्ड अब तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए हैं।
आंकड़े
10वीं: राज्य के 3,248 विद्यालयों से 39,143 छात्रों के कार्ड लंबित
12वीं: 2,401 महाविद्यालयों/विद्यालयों से 26,832 छात्रों के कार्ड लंबित
बोर्ड की चेतावनी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों के कार्ड अपलोड नहीं होंगे, उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा और वे परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों की होगी।
आखिरी मौका: 9 से 14 सितंबर 2025
विद्यालयों और महाविद्यालयों को अंतिम अवसर देते हुए बोर्ड ने कहा है कि 9 से 14 सितंबर 2025 तक पोर्टल पर सभी लंबित कार्ड अपलोड कर दिए जाएँ।
10वीं छात्र: secondary.biharboardonline.com
12वीं छात्र: seniorsecondary.biharboardonline.com
लॉगिन के बाद “Declaration form not uploaded Report” लिंक से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
अभिभावकों से अपील
बोर्ड ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के विद्यालय से पुष्टि करें कि उनका डमी पंजीकरण कार्ड पोर्टल पर अपलोड हो गया है या नहीं।
सबसे ज्यादा प्रभावित जिले
10वीं: गया (3,941), मुजफ्फरपुर (2,547), सीवान (2,045), पटना (1,269)
12वीं: मुजफ्फरपुर (2,839), दरभंगा (1,229), पटना (1,180), गोपालगंज (1,046)
बोर्ड ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें।




Add comment