Edinbox Hindi

NEET UG 2025 राउंड-2 काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, 197 नई सीटें भी जोड़ी गईं

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2025 की राउंड-2 काउंसलिंग की समयसीमा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बढ़ा दी है। यह कदम 197 नई सीटों को सीट मैट्रिक्स में शामिल किए जाने और एनआरआई उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया जारी रहने के कारण उठाया गया है।

एमसीसी के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अपनी पसंद भर दी है, उन्हें सलाह दी गई है कि नई जोड़ी गई सीटों को भी विकल्पों में शामिल करें।

नई जोड़ी गई सीटें
ESIC मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद – 9 सीटें (ESI कोटा)
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी – 158 सीटें (Deemed/Paid श्रेणी)
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगावी – 30 सीटें (NRI कोटा)

कुल मिलाकर 197 सीटें अब उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होंगी।

समयसीमा पर असर
राउंड-2 काउंसलिंग के टलने से सीट आवंटन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी आगे खिसक जाएगी। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी तिथि 9 सितंबर थी, जबकि सीट आवंटन 10 से 11 सितंबर 2025 तक होना तय था।

पहले जारी सीट मैट्रिक्स
राउंड-2 के लिए एमसीसी ने पहले ही 1,134 नई MBBS और BDS सीटें, 7,088 वर्चुअल वेकेंसी सीटें और 13,501 क्लियर वेकेंसी सीटें उपलब्ध कराई थीं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed