Edinbox Hindi

सरकारी बैंक में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड 

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर आया है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने ‘को-ऑपरेटिव इंटर्न्स’ पद पर इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर आपको काम सीखने के साथ हर महीने आकर्षक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

योग्यता
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए या मार्केटिंग मैनेजमेंट, को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट, एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, रूरल डेवलपमेंट मैनेजमेंट में समकक्ष डिग्री। कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज अनिवार्य।
आयुसीमा: 21 से 30 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक)।

आवेदन प्रक्रिया
इस इंटर्नशिप के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
1. सबसे पहले biharscb.co.in पर जाएं।
2. Career सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का नोटिस, नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
3. फॉर्म में सभी डिटेल भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
4. आवेदन पत्र इस पते पर भेजें:
Managing Director,
The Bihar State Co-operative Bank Ltd,
Ashok Rajpath, Gandhi Maidan,
Patna – 800004, Bihar

ध्यान रखें, आवेदन पत्र निर्धारित अंतिम तिथि से पहले बैंक तक पहुंच जाना चाहिए।

अन्य जानकारी
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed