Edinbox Hindi

SSC की सीजीएल भर्ती परीक्षा की शुरुआत, पहले ही दिन कई केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतिष्ठित संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा पुनर्निर्धारण के बाद आज, 12 सितंबर से दोबारा शुरू हुई। हालांकि पहले ही दिन देशभर के कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी। कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कतें सामने आईं, जबकि कई नोटिसों में रद्दीकरण का कारण स्पष्ट नहीं किया गया।

28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने किया पंजीकरण
इस परीक्षा के लिए 28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर को दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता, जमशेदपुर, बोकारो और जम्मू समेत कई शहरों में परीक्षाएं प्रभावित हुईं। एसएससी ने कहा है कि नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।

किन-किन जगह रद्द हुई परीक्षा?
झारखंड (बोकारो, Tissa Technology):
पहले शिफ्ट में 66 उम्मीदवार तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं दे सके। दूसरी और तीसरी शिफ्ट पूरी तरह रद्द हुई।
दिल्ली और गुरुग्राम (MM Public School, Gurugram व Bharti Vidya Niketan Public School, Delhi):
प्रशासनिक कारणों से परीक्षा रद्द। अब यहां परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर 2025 को होगी।
कोलकाता (Mind Matrix, Kalaberia):
सभी शिफ्टें रद्द। नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
जम्मू (Digital Computer Education):
पहले शिफ्ट की परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द हुई। अब परीक्षा 26 सितंबर 2025 को होगी।

उम्मीदवारों को सलाह
एसएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे नियमित रूप से ssc.gov.in और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपडेट देखते रहें।

कानपुर का वीडियो चर्चा में
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि कानपुर स्थित परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को परीक्षा देने नहीं दी गई। हालांकि इन दावों की पुष्टि अमर उजाला स्वतंत्र रूप से नहीं करता।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed