Edinbox Hindi

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब छात्रों को मिलेगा ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण

बिहार से छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं लिया जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह योजना 2 अक्टूबर 2016 से लागू है और इसके तहत 12वीं पास छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 4 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाता है। पहले इस ऋण पर सामान्य आवेदकों को 4% और महिला, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज दर पर लोन मिलता था। लेकिन अब यह पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा।

इसके अलावा, सरकार ने ऋण वापसी की समयसीमा भी बढ़ा दी है। पहले 2 लाख रुपए तक के लोन को 60 किस्तों (5 साल) में चुकाना होता था, जिसे अब बढ़ाकर 84 किस्तें (7 साल) कर दिया गया है। वहीं, 2 लाख से अधिक की ऋण राशि को अब 120 किस्तों (10 साल) में लौटाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बदलावों से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे उत्साह के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य और देश का भी भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed