
शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए एक विशेष करियर गाइडेंस एप “माई करियर एडवाइजर” लॉन्च किया है। यह एप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सही करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देगा। इसका औपचारिक शुभारंभ जुलाई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय समागम (ABBS) के दौरान किया गया।
इस एप के माध्यम से छात्रों को एआई-मैच्ड करियर पाथवे, शेयर करने योग्य रिपोर्ट्स और विस्तृत तैयारी गाइड उपलब्ध होगी। इसके जरिए वे 1,500 से अधिक करियर विकल्पों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ तलाश सकेंगे।
एनसीईआरटी ने बताया कि “माई करियर एडवाइजर” छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए एक वन-स्टॉप करियर गाइडेंस और अवेयरनेस प्लेटफॉर्म है, जो करियर एक्सप्लोरेशन को सरल, इंटरैक्टिव और सभी के लिए सुलभ बनाता है।
एप की प्रमुख विशेषताएं
– छात्रों की रुचि, योग्यता और मूल्यों के आधार पर एआई-पावर्ड करियर सुझाव
– करियर पाथवे, पाठ्यक्रम और संस्थानों से जुड़ा पर्सनलाइज्ड गाइडेंस
– अभिभावक, शिक्षक और काउंसलर के लिए मुफ्त इनसाइट्स व सुझाव साझा करने की सुविधा
– शेयर करने योग्य रिपोर्ट्स से छात्र और अभिभावक मिलकर करियर योजना बना सकेंगे
शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि एनईपी 2020 की दृष्टि के अनुरूप यह एप छात्रों को उनके शैक्षणिक और पेशेवर विकल्पों पर सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेगा। साथ ही, इससे अभिभावक भी अपने बच्चों की आकांक्षाओं को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।




Add comment