Edinbox Hindi

बिहार पुलिस एसआई के करीब 1800 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 26 सितंबर से करें आवेदन

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 1799 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 से 26 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
– उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
– न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, जो 01 अगस्त 2025 तक पूरी हो चुकी हो।
– आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 20 से 37 वर्ष। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा
अंक: 200
प्रश्न: 100 (सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाएँ)
समय: 2 घंटे
– 30% से कम अंक लाने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य होंगे।
– सफल अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होंगे।

मुख्य परीक्षा
– दो पत्र होंगे:
पहला पत्र – सामान्य हिन्दी (न्यूनतम 30% अंक आवश्यक)
दूसरा पत्र – सामान्य अध्ययन, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता
– नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक कटेंगे।
– सफल अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 6 गुना उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा (PST/PET) के लिए बुलाए जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST व PET)

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
पुरुष: ऊँचाई 165 सेमी, छाती 81-86 सेमी
महिला: ऊँचाई 155 सेमी, छाती का मानदंड लागू नहीं

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
पुरुषों के लिए:
1.6 किमी दौड़ – 6 मिनट 30 सेकंड में
ऊँची कूद – 4 फीट
लंबी कूद – 12 फीट
गोला फेंक (16 पाउंड) – 16 फीट

महिलाओं के लिए:
1 किमी दौड़ – 6 मिनट में
ऊँची कूद – 3 फीट
लंबी कूद – 9 फीट
गोला फेंक (12 पाउंड) – 10 फीट

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed