
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अस्थायी डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होंगी। इस अवधि में मुख्य परीक्षाएं, खेल छात्रों की विशेष परीक्षाएं, कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं शामिल होंगी।
खास बात यह है कि 2026 से पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शैक्षणिक वर्ष में दो बार आयोजित होंगी। छात्रों को पहले चरण की परीक्षा देना अनिवार्य होगा, जबकि अंक सुधारने के इच्छुक उम्मीदवार दूसरे चरण में भी शामिल हो सकते हैं।
कक्षा 10वीं (फेज-1): 17 फरवरी से 6 मार्च 2026
कक्षा 10वीं (फेज-2): 15 मई से 1 जून 2026
कक्षा 12वीं: 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026
कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम
पहला चरण (17 फरवरी – 9 मार्च 2026)
– परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
– शुरुआत 17 फरवरी को गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक) से होगी।
– 21 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को विज्ञान, 2 मार्च को हिंदी, और 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षाएं होंगी।
– अंतिम परीक्षा 9 मार्च को विभिन्न भाषाओं और संगीत विषयों की होगी।
दूसरा चरण (15 मई – 1 जून 2026)
– शुरुआत 15 मई को गणित की परीक्षा से होगी।
– 19 मई को विज्ञान, 22 मई को सामाजिक विज्ञान, और 26 व 30 मई को भाषाओं की परीक्षाएं होंगी।
– इस दौरान कंपार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
जरूरी निर्देश
पहला चरण अनिवार्य: छात्रों को फेज-1 परीक्षा देना ज़रूरी होगा। अंक सुधारने के इच्छुक छात्र फेज-2 परीक्षा भी दे सकेंगे।
75% उपस्थिति अनिवार्य: परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के पास कम से कम 75% उपस्थिति और आंतरिक मूल्यांकन अंक होना आवश्यक है।
खेल छात्रों के लिए विशेष परीक्षा: कक्षा 10वीं के खेल व ओलंपियाड छात्रों की परीक्षाएं केवल दूसरी बोर्ड परीक्षा (फेज-2) में होंगी।
APAAR ID में छूट: तकनीकी दिक़्क़तों और अभिभावकों की सहमति के अभाव को देखते हुए बिना APAAR आईडी के भी उम्मीदवारों की सूची (LoC) जमा की जा सकेगी।
कक्षा 12वीं की डेटशीट (17 फरवरी – 9 अप्रैल 2026)
17 फरवरी – बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (हिंदी/अंग्रेजी)
18 फरवरी – शारीरिक शिक्षा
20 फरवरी – भौतिकी
21 फरवरी – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
23 फरवरी – मनोविज्ञान
26 फरवरी – भूगोल
28 फरवरी – रसायन विज्ञान
9 मार्च – गणित, एप्लाइड गणित
12 मार्च – अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक)
16 मार्च – हिंदी (कोर/ऐच्छिक)
18 मार्च – अर्थशास्त्र
23 मार्च – राजनीति विज्ञान
25 मार्च – कंप्यूटर साइंस, आईटी, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस
27 मार्च – जीव विज्ञान
28 मार्च – लेखांकन (अकाउंटेंसी)
30 मार्च – इतिहास
4 अप्रैल – समाजशास्त्र
9 अप्रैल (अंतिम परीक्षा) – संस्कृत (कोर), मल्टीमीडिया, डाटा साइंस
मूल्यांकन प्रक्रिया
सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा के लगभग 10 दिन बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होगा और 12 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि कक्षा 12वीं की भौतिकी परीक्षा 20 फरवरी को होती है, तो उसका मूल्यांकन 3 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा।
परीक्षा में शामिल होंगे 45 लाख छात्र
भारत व 26 अन्य देशों में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं 204 विषयों में परीक्षा देंगे।लिखित परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं भी समानांतर रूप से चलेंगी ताकि समय पर परिणाम जारी किए जा सकें।
सभी विषयों की विस्तृत डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह टाइमटेबल अभी अस्थायी है। स्कूलों द्वारा अंतिम सूची (LoC) जमा करने के बाद ही फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी।




Add comment