Edinbox Hindi

RPSC लेक्चरर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 97% सीटें रह गईं खाली

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने लेक्चरर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लेकिन इस बार रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया। पॉलिटिकल साइंस विषय के 225 पदों पर भर्ती होनी थी, मगर परीक्षा के बाद सिर्फ 6 उम्मीदवार ही पास हो पाए। नतीजतन, 219 पद खाली रह गए और कुल 97% सीटें रिक्त रह गईं।

भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा
अक्टूबर 2024 में RPSC ने कुल 2202 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें पॉलिटिकल साइंस के लिए 225 पद शामिल थे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2025 को हुआ।

84,846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 45,674 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। लेकिन मात्र 3% से भी कम उम्मीदवार ही पास हो सके।

यह पहला मौका है जब RPSC ने पास उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ-साथ फेल कैंडिडेट्स की लिस्ट भी जारी की है।

RPSC School Lecturer Result 2025 ऐसे देखें
– सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर मौजूद “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
– “Lecture Recruitment Exam 2025 Result” लिंक चुनें।
– अब रिजल्ट की पीडीएफ खुलेगी, जिसमें पास उम्मीदवारों और अयोग्य घोषित रोल नंबरों की सूची होगी।
– अपना रोल नंबर ध्यान से चेक करें।

आगे क्या?
पॉलिटिकल साइंस जैसे विषय में इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के बावजूद सिर्फ 6 का चयन होना बताता है कि इस बार परीक्षा बेहद कठिन रही। अब 219 खाली पदों को भरने के लिए RPSC आगे क्या कदम उठाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed