Edinbox Hindi

नींद के लिए हजारों रुपये खर्च कर रहे लोग, ‘स्लीप टूरिज्म’ बन रहा नया ट्रेंड

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, देर रात तक मोबाइल चलाना, ऑफिस का तनाव और अनियमित दिनचर्या – ये सब मिलकर हमारी नींद छीन लेते हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि इसे अब “स्लीप एपिडेमिक” कहा जाने लगा है। ऐसे में 8 घंटे की गहरी नींद अब एक लग्ज़री बन गई है।
इसी कमी को पूरा करने के लिए लोग अब स्लीप टूरिज्म (Sleep Tourism) का सहारा ले रहे हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप आराम पाकर अपनी नींद की क्वालिटी सुधार सकते हैं।

1. आनंदा इन द हिमालयाज, ऋषिकेश (उत्तराखंड)
हिमालय की शांत वादियों में स्थित यह वेलनेस रिट्रीट योग निद्रा, शिरोधारा और स्पा ट्रीटमेंट्स के लिए मशहूर है। यहां का शांत वातावरण और गाइडेड मेडिटेशन आपकी सर्केडियन रिदम (प्राकृतिक लय) को संतुलित करता है। परिणामस्वरूप, नींद की क्वालिटी में गहरा सुधार देखने को मिलता है।

2. आत्मनन वेलनेस रिज़ॉर्ट, मुलशी (महाराष्ट्र)
यह रिज़ॉर्ट तनाव कम करने और आराम पाने के लिए बेहतरीन है। इसका “रेस्ट एंड रीजुवेनेशन” प्रोग्राम योग, श्वास अभ्यास, हेल्दी डाइट और स्पा थेरेपी पर आधारित है।यहां मेहमान वियरेबल डिवाइस से अपनी नींद में आए सुधार को खुद ट्रैक भी कर सकते हैं।

3. स्वास्वरा, गोकर्णा (कर्नाटक)
ओम बीच के पास स्थित यह रिज़ॉर्ट टेक-फ्री जीवनशैली पर जोर देता है। यहां प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेदिक मसाज और आर्ट थेरेपी की सुविधाएं हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त की प्राकृतिक लय के साथ जीना और माइंडफुलनेस का अभ्यास नींद को गहरा और बेहतर बनाता है।

4. वन, देहरादून (उत्तराखंड)
जंगल जैसा इको-फ्रेंडली माहौल देने वाला यह रिट्रीट माइंडफुलनेस प्रैक्टिस, तिब्बती साउंड हीलिंग और आयुर्वेदिक उपचार से नींद सुधारने में मदद करता है। यहां के वेलनेस डॉक्टर आपकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार कार्यक्रम भी डिजाइन करते हैं। प्राकृतिक और शांत वातावरण आपकी नींद को बेहद सुकूनभरा अनुभव देता है।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed