Edinbox Hindi

आधुनिक पर्यटन से कैसे बदल रहा है युवाओं का भविष्य

आज पर्यटन केवल स्मारकों या ऐतिहासिक स्थलों तक सीमित नहीं रहा। आधुनिक पर्यटक नए अनुभवों और संतुष्टि की तलाश में रहते हैं। इसी कारण आध्यात्मिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, रिजेनरेटिव टूरिज्म, क्यूरेटिव टूरिज्म, होमस्टे और स्थानीय अनुभवों से जुड़े टूर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उदाहरण के लिए—कुकिंग क्लासेज, जहां पर्यटक स्थानीय व्यंजन स्वयं बनाकर उसका स्वाद चखते हैं, या दिल्ली जैसे शहरों में फूड वॉक, जहां खास बाजारों और प्रसिद्ध खाने-पीने की जगहों का अनुभव कराया जाता है।

नए टूर आइडियाज और कमाई के अवसर
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की वजह से इस तरह के अनोखे टूर अब आसानी से उपलब्ध हैं। यदि आपको घूमना-फिरना पसंद है, तो आप भी अपने शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेज बना सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं।

रोजगार और स्वरोजगार दोनों मौके
पर्यटन में जॉब और बिज़नेस दोनों के अवसर मौजूद हैं। टूर गाइड या टूर प्लानर बन सकते हैं। अपनी छोटी टूर कंपनी शुरू कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, काशी, उज्जैन आदि के लिए ग्रुप टूर ऑफर कर सकते हैं।

घरेलू पर्यटन के विस्तार से ट्रैवल पोर्टल्स, होटल्स और ट्रैवल एजेंसियों में भी नौकरियों की संभावनाएं बढ़ी हैं। खास बात यह है कि टूर गाइड बनने के लिए अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं—स्थानीय लोग भी अपने क्षेत्र में यह सेवाएं दे रहे हैं।

पार्ट-टाइम विकल्प
पर्यटन सेक्टर युवाओं को पार्ट-टाइम जॉब्स भी देता है।
– होमस्टे सेवाएं
– होटल/रेस्त्रां/रिसॉर्ट के लिए डिजिटल मार्केटिंग
– अपना टूरिज्म पोर्टल शुरू करना

किन युवाओं के लिए उपयुक्त?
जो युवा पारंपरिक नौकरी में बंधकर नहीं रहना चाहते, उनके लिए पर्यटन बेहतरीन विकल्प है। यहां वे अपनी पसंद से करियर बना सकते हैं—टूर गाइड, टूर प्लानर, होटल/रेस्त्रां मालिक या टूर कंपनी संचालक।

कोर्स और योग्यता
देश के कई कॉलेज/यूनिवर्सिटी में टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं:
– बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट
– बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी
इनमें 12वीं पास छात्र प्रवेश ले सकते हैं।

बढ़ता टूरिज्म और सरकारी पहल
पर्यटन ऐसा क्षेत्र है जिस पर टैरिफ का अधिक असर नहीं होता, इसलिए यह स्थिर और सुरक्षित करियर विकल्प है। सरकार का जोर इनबाउंड टूरिज्म और क्रूज टूरिज्म पर है। मुंबई में देश का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल शुरू किया गया है, जहां एक साथ पांच क्रूज शिप खड़े हो सकते हैं। यह सेवाएं अब भारत में भी विदेश जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।

प्रमुख संस्थान
दिल्ली विश्वविद्यालय – www.du.ac.in
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली – jmi.ac.in
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवेल मैनेजमेंट, नई दिल्ली – www.iittm.ac.in
इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU), नई दिल्ली – www.ignou.ac.in

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed